सिधौली,ईद-उल-फितर पर लोगों ने ईदगाहों और बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा की
सिधौली सीतापुर,जनपद के सिधौली कोतवाली क्षेत्र में पुलिस
प्रशासन की मौजूदगी मे जिसमे क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र यादव तथा आलोक मणि त्रिपाठी कोतवाली प्रभारी शहीत भारी पुलिस बल सिधौली छेत्र की ईदगाहों व मसजिद्दो की सुरक्षा में मौजूद रहे
देश भर में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रमजान के रोजे समाप्त होने के बाद यह पर्व आता है। कोविड महामारी के प्रतिबंधों में ढील दिये जाने के बाद पहली बार ईदगाहों और बड़ी मस्जिदों में लोगों ने ईद की नमाज अदा की।
वही दिल्ली में ईद का मुख्य समारोह जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और शाही ईदगाह पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं।
खाडी देशों में ईद कल मनाई गई।
सीतापुर यूपी व अन्य प्रदेशों में आज ईद-उल-फित्र पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार रमजान महीने के पवित्र रोजों के समापन का प्रतीक है। कोविड प्रतिबंधों में ढील के साथ, बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा करने के लिए एकत्र हो रहे हैं।
सिधौली में आज इद-उल-फित्र हर्षोल्लास के साथ मनायी जा रही है। इसके साथ ही महीने भर रोजा रखने का महीना रमजान भी संपन्न हो गया है। ईद की नमाज के लिए ईदगाहों और मस्जिदों में व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
सीतापुर में भी ईद उल फित्र हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। एक महीने के रोजे के समापन के बाद लोग ईद की खुशियां मना रहे हैं और मस्जिदों में नमाज अदा कर रहे हैं