कमलापुर गन्ना क्रय केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण अंतिम तौल के साथ केंद्र बंद
कमलापुर सीतापुर,दिनांक 30 अप्रैल 2022 को गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ संजय आर भूश रेड्डी द्वारा गन्ना पेराई सत्र 2021 /22 के लिए सहकारी गन्ना विकास समित कमलापुर के अन्तर्गत आनेवाले गन्ना क्रय केंद्र कमलापुर अ प्रथम , कमलापुर अ द्वितीय , कमलापुर ब प्रथम , कमलापुर ब द्वितीय , कमोलिया अ प्रथम,. हमीरपुर , नेरपुर, पताराकला , आठो गन्ना क्रय केन्द्र डालमिया चीनीमिल यूनिट जवाहरपुर जनपद सीतापुर द्वारा संचालित किए जा रहे थे सभी गन्ना क्रय केन्द्रो का सम्पूर्ण गन्ना स्वचार रूप से उठाकर आठो गन्ना क्रय केन्द्रो का वरिष्ट महाप्रबंधक गन्ना जवाहरपुर चीनीमिल अवधेश कुमार सिंह , व वरिष्ट गन्नाधिकारी जवाहरपुर चीनीमिल चन्द्रप्रकाश मिश्र ने विजिट करके.देखा छेत्र मे पेराई योग्य गन्ना न होने के कारण आठो गन्ना क्रय केन्द्रो को आज तौल कराकर अंतिम रूप से बंद करवा दिया