हरदोई,भाजपा का मूलमंत्र इंडिया फर्स्ट: अमर पाल मौर्य
हरदोई: भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग नगर के पिहानी चुंगी स्थित दयानंद एंग्लो वैदिक कॉलेज में आयोजित हो रहा है। वर्ग के द्वितीय दिवस पर ७ सत्र आयोजित हुए। प्रथम सत्र विषय में "अपनी कार्यपद्धति और संघठन संरचना में हमारी भूमिका" पर कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों के सम्मुख विशेष जानकारियां उपलब्ध कराई गई। द्वितीय सत्र विषय में "पिछले छः साल अंत्योदय पहल" पर रोशनी डाली गई। भाजपा का विशेष ध्यान और उद्देश्य रहा है अंत्योदय को लेकर, जिसमे समाज का अंतिम व्यक्ति विकास की मुख्यधारा से लाभान्वित हो। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए संघठन से लेकर सरकार पूरी कोशिश में लगी है और इसका परिणाम भी सुखद देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी सरकार की गरीबों को समर्पित उज्ज्वला, स्टैंड अप इंडिया, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, जीवन बीमा योजना, आयुष्मान कार्ड जैसी दर्जनों योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित किया है। दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय विचारधारा अब करोड़ों लोगों तक पहुंच रही है। मोदी सरकार की पारदर्शी, सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी योजनाएं गरीबों, वंचितों, शोषितों व किसानों की जीवन शैली में आमूल-चूल परिवर्तन ला रही हैं।
तीसरे सत्र में विषय आत्मनिर्भर भारत" पर उन्नाव विधायक श्रीकांत कटियार ने अपना संबोधन रखा। उन्होंने बताया कि आज भारत में खाद्य तेल का रकबा बढ़ने से हम विदेश पॉम ऑयल पर निर्भरता कम हुई है। इससे हमारे किसानों को भी बहुत फायदा पहुंचा है। भाजपा सरकार ने देश में ऐसी नीतियां और माहौल बनाया कि स्टार्टअप्स की भरमार है। ऑनलाइन बाजार में छोटे छोटे उद्योगों को बड़ी मार्केट और बड़ा बाजार मिला जिससे उनके व्यापार को फायदा मिला और आज बहुत से ऐसे व्यापार या उद्योग भारत में क्या विदेशी उत्पादों को टक्कर दे रहे है। मेडिकल क्षेत्र में अगर देखे तो पहले हमे मास्क और पीपीटी किट के लिए विदेशों पर निर्भर रहना होता था, आज भारत मेडिकल क्षेत्र में उल्टा विदेशों को सप्लाई कर रहा है।
चौथे सत्र विषय "भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य" पर प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्या ने अपनी बात रखी। प्रदेश महामंत्री ने बताया उन्होंने कहा कि कांग्रेस काल में देश के हर एक सौदे में घोटाले की बू आती थी। जिसमे रक्षा सौदा सबसे बड़ा उदाहरण है, चाहे वह बोफोर्स घोटाला हो या फिर अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा। लेकिन जबसे भाजपा सरकार आई है हमारा मूल मंत्र सिर्फ इंडिया फर्स्ट रहा है। कोई भी सौदा हो, कोई भी योजना हो जिसमे भारत और भारतवासियों की भलाई होगी, देशहित होगा, उसी काम पे आगे बढ़ा जायेगा।
आज भारत डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर बन रहा है। ऊर्जा क्षेत्र में अगर देखे तो रिन्यूएबल एनर्जी में भारत महाशक्ति बन कर उभर रहा है। सोलर एनर्जी में भारत अपने निर्धारित लक्ष्य से भी आगे निकल गया है। सेमीकंडक्टर में भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हो गया है। रोड इंफ्रास्ट्रक्चर की अगर बात की जाए तो भारत में आज ऐसी सड़के बैंक तैयार है, जिन पर पिछले सत्तर सालों में कभी सोचा भी नही गया होगा। ऑल वेदर रोड इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण है। नॉर्थ ईस्ट में विश्व का सबसे बड़ा रेल पुल बनाकर पहली बार कोई ट्रेन पहुंचने का काम भाजपा सरकार ने किया। भारत आज बहुत बड़ा बाज़ार मैन्युफैक्चरिंग हब बनकर निकल रहा है। जहा विदेशी सरकार और उद्योगपति अनुकूल माहौल देखकर निवेश लेकर आ रहे हैं।
श्रीकांत कटियार विधायक बांगरमऊ का भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिला।