हरदोई,कार्यकर्ताओं और जनता के स्नेह से भारतीय जनता पार्टी ऊंचाइयां छू रही है: सौरभ मिश्र नीरज
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी का ४२वा स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज के नेतृत्व में नगर में निकली पैदल यात्रा। सुबह ९ बजे पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओ के बीच किया झंडारोहण।
पैदल मार्च जिला कार्यालय से लखनऊ रोड होते हुए सिनेमा चौराहे से वापस कार्यालय पर समाप्त हुआ। कार्यकर्ताओ में पार्टी की विधानसभा में जीत का जोश दिखाई दे रहा था। भारत माता, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेई, मुरली मनोहर जोशी, लाल कृष्ण आडवाणी के नारे जोर शोर से कार्यकर्ताओ ने लगाए।
साथ ही जिला कार्यालय पर भाजपा के लिए माइक्रो डोनेशन अभियान की शुरुआत जिला अध्यक्ष ने ऑनलाइन पार्टी फंड में दान करके की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी को पांच रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक का दान ऑनलाइन किया जा सकता है। सभी कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि बूथ तक के कार्यकर्ताओं बीच जाकर स्वेच्छा से ऑनलाइन डोनेशन ले।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के पुरोधा प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा और आज भारत में लगभग हर जगह कमल खिल रहा है। किसी ने नहीं सोचा था कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी, पार्टी ने हरदोई में एक रिकॉर्ड कायम कर दिया जो कि इतिहास में हमेशा एक लिए दर्ज हो गया। दो लोकसभा, ८ विधानसभा, २ एमएलसी, नगर पालिका, जिला पंचायत ब्लाक प्रमुख आदि ऊपर से लेकर नीचे तक सब भाजपा मय होगया।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज भाजपा जिस ऊंचाइयों को छू रही है उसमे कार्यकर्ताओ का खून पसीना और जनता का विश्वास और स्नेह शामिल है। विपरीत परिस्थितियों में बिना डरे बिना झुके भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए २ सदस्यों से शुरुआत की थी, जो आज देश की सबसे बड़ी पार्टी और केंद्र में तीसरी बार बहुमत की सरकार बनाकर गरीबों और पिछड़ों के सम्मान और विकास में तन मन से लगी हुई है। देश भ्रष्टाचार, जातिवाद, भाई भतीजावाद और गरीबी हटाओ के दिखावटी नारों अज़ीज़ आ चुका था, बाते तो बहुत होती थी पर इच्छाशक्ति किसी में नहीं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुजुर्गों के आशिर्वाद और युवाओं का साथ लेकर पक्के इरादों के साथ मायूसी भरे माहौल को बदलने का साहस किया। आज इसका परिणाम पूरे भारतवर्ष में देखने को मिला रहा है।
स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जिसे सभी कार्यकर्ताओं द्वारा एल ई डी के माध्यम से सुना गया।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र विद्याराम वर्मा राम बहादुर सिंह नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्र मधुर पूर्व चेयरमैन उमेश अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, कर्मवीर सिंह एस पी मौर्या संदीप सिंह संजय सिंह विनोद राठौर जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन अनुराग मिश्र ओम वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा अवध क्षेत्र पी के वर्मा, जिला मंत्री अविनाश पांडे अजय शुक्ला मंगतराम जय देवी राजपूत मीना वर्मा नीतू चंद्रा जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी कार्यालय मंत्री अतुल सिंह सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया सुनील शुक्ला,जिला व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक नवनीत गुप्ता विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी युमो अध्यक्ष आकाश सिंह ममो अध्यक्ष अलका गुप्ता पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अनिल राजपूत किमो अध्यक्ष विश्व राज सिंह अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सरताज खान उपस्थित रहे।