हरदोई,नितिन अग्रवाल एवं रजनी तिवारी को मंत्री बनाए जाने पर समर्थकों ने जुलूस निकालकर आतिशबाजी का प्रदर्शन किया
हरदोई।
नितिन अग्रवाल जी को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मा. रजनी तिवारी जी को राज्यमंत्री बनाये जाने पर अखिल भारतीय सर्व वैश्य महासभा (पंजी०) द्वारा नगर शाहाबाद में आतशबाजी के साथ जुलूस निकालकर लोगों का मुंह मीठा कराया गया। ये जुलूस महामंत्री प्रिंस गुप्ता के आवास से प्रारम्भ होकर गायत्री मंदिर मोड़ दिलेरगंज से चलकर अल्लाहपुर से मंडी समिति होते हुए , मंडी समिति से ब्लॉक होकर सिनेमा चौराहा से घासमंडी तिराहा से चलकर मैन बाजार से चौक मोहल्ला तक जाकर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राना के आवास पर समाप्त हुआ।
जुलूस में महेंद्र सिंह राना व प्रिंस गुप्ता ने व्यापारियों व जनता का मुंह मीठा करवा कर बधाई दी। इस जुलूस में मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राना, महामंत्री प्रिंस गुप्ता,मंत्री देव गुप्ता, नितिन गुप्ता, गोपाल गुप्ता, रवि शंकर शुक्ला, तरंग गुप्ता आदि कई व्यापारी उपस्थित रहे।