हरदोई,अशोक अग्रवाल ,भाजपा के हरदोई से एम एल सी प्रत्याशी घोषित
रिपोर्ट, अम्बरीश सक्सेना
हरदोई, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने हरदोई से अशोक अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी के सदस्य विधान परिषद(स्थानीय निकाय)के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने दी।
अशोक अग्रवाल कछौना ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे हैं।राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनकी निरंतर सक्रियता और सहभागिता रही है।उन्हें भाजपा का एम एल सी प्रत्याशी घोषित किए जाने पर भाजपा के जिला महामंत्री सत्येन्द्र कुमार सिंह राजपूत,अजीत सिंह बब्बन,युवा नेता अनुराग श्रीवास्तव,वीरेश श्रीवास्तव,आचार्य अशोक,अक्षय प्रताप सिंह एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्र नवनीत गुप्ता आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए उनका भरपूर समर्थन करने की घोषणा की है।