हरदोई,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने किया गुरुकुल होली महोत्सव का शुभारंभ
रिपोर्ट,अम्बरीश सक्सेना
शाहाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने आज शाहाबाद नगर के गुरुकुल कन्या इंटर कॉलेज में शुरू होने वाले वार्षिकोत्सव पर होली महोत्सव का शुभारंभ जनपद के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया ।
शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने कहा कि भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में विद्याअर्जन के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भी जीवित रखा जा सकता है उसमें भी मातृभाषा के माध्यम से पढ़ाई तथा प्रशिक्षण का विशेष योगदान रहता है। ताजा घटनाक्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएं जाने पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने संघ के कार्यकर्ताओं के जी जान लगा देने तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की।
इस अवसर पर भाजपा के नेता नत्थू सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण शिल्पकार करने वाले कौशल किशोर की भूमिका जनपद हरदोई में आठों विधानसभा निर्वाचित कराने मेंभी अति महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा उसमें भी सबसे कठिन मानी जाने वाली शाहाबाद विधानसभा जहां भाजपा प्रत्याशी का चारों और भरपूर विरोध रहा था को जीत दिलवाने के लिए कूटनीतिक तौर पर महती भूमिका निभाई।
इसके उपरांत गुरुकुल इंटर कॉलेज के प्रबंधक चैतन्य गुप्ता ने मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक कौशल किशोर को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। और विद्यालय परिसर में प्रांत प्रचारक के आगमन पर धन्यवाद दिया। शाहबाद विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी रजनी तिवारी की जीत पर कहा कि प्रांत प्रचारक की कूटनीतिक संरचना के चलते तथा भाजपा के दोनों ब्लॉक में असंतुष्टों को मनाने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता नत्थू सिंह को मैदान में उतार दिए जाने से असंतुष्टों पर लगाम लगाने में सफलता मिलने के कारण भाजपा की विजय संभव हो सकी। ऐसे महानुभावों का होली महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर स्वागत करते हुए मन हर्षित हो रहा है।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि/भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी की जीत के असली नायक प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ही हैं। जिनकी कूटनीतिक परिपक्वता के चलते हरदोई जनपद तथा लखीमपुर जनपद के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में सभी की सभी विधानसभा जीतने मैं कौशल किशोर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेवादा प्रधान विनय सिंह , भाजपा जिला महामंत्री सत्येंद्र कुमार सिंह राजपूत,प्रवीण सिंह,विपिन गुप्ता,अनूप गुप्ता, डॉ विक्रांत वर्मा, पवन भारद्वाज दिनेश चंद्र दिवेदी , पूर्व सभासद विजय राठौर,गोविंद प्रजापति सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।