अटरिया पुलिस की एक तरफा कार्यवाही के चलते मन पर दूसरे पच्छ पहले पछ पर फिर किया हमला सात लोग घायल
अटरिया सिधौली (सीतापुर) उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र के गाँवों में विवाद और झगड़े-फसाद की घटनाएँ शुरू हो गई हैं। गत दिवस अटरिया पुलिस द्वारा एक मामले में एकतरफा कार्रवाई करने के चलते मनबढ़ दूसरे पक्ष ने हथियारबंद होकर पहले पक्ष पर हमलाकर दिया, जिससे तीन लोग घायल हो गए।
घटना में घायल हुए थाना अटरिया क्षेत्र के मनवा गाँव के रेहान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसी के गाँव के इरफान और उनका पुत्र उस्मान उनके घर के पड़ोस में रहते हैं। विधानसभा चुनावों का परिणाम आने के बाद से ही उपरोक्त लोग रेहान और उसके भाइयों को भाजपा का समर्थन करने के लिए गाली दे रहे थे और फब्तियाँ कस रहे थे। उपरोक्त लोगों ने कल दिन में लगभग साढ़े ग्यारह बजे उसके भाई शफीक को मनवा बाजार में जुबेर के होटल पर लात-घूंसों से पीटा था और काँच का गिलास मार कर सर फोड़ दिया था। शफीक ने इस बात की सूचना अटरिया पुलिस को दी थी। मगर अटरिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से न लेते हुए शफीक के ही विरूद्ध 107/116 की कार्रवाई कर दी थी। बुधवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे जब रेहान लखनऊ जाने के लिए घर से निकला तो इरफान की दुकान के पास इरफान, उसके लड़के रिज़वान, फुरकान, उस्मान, अरशद, एवं अशरफ, शकील और चार अज्ञात हथियारबंद लोग उसके साथ पिछले दिन की घटना पर पुलिस के पास जाने के लिए गाली-गलौज और मार-पीट करने लगे। वह जान बचाकर अपने घर में घुस गया। तब हथियारबंद विपक्षी उसके घर में घुस गए और उसको व उसके भाइयों को मारना-पीटना शुरू कर दिया। इस घटना में रेहान के अलावा उसके भाई फरीद और रफीक भी घायल हो गए हैं। रेहान ने पुलिस के अतिरिक्त अन्य उच्चाधिकारियों को भी सूचना भेजकर कार्रवाई की मांग की है।